जिला कलक्टर ने चक 6 जैड ए कचरा प्वाइंट का किया निरीक्षण
श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने मंगलवार को चक 6 जैड ए स्थित कचरा डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया।
इससे पूर्व जिला कलक्टर ने सूरतगढ़ मार्ग स्थित गांव नेतेवाला 1 जी छोटी में ठोस कचरा प्रबंधन वाली भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने एडीएम सुभाष कुमार, नगर परिषद अधिकारियों के साथ आज डंपिग प्वाइंट का जायजा लिया तथा डंपिंग प्वाइंट को हटाने की मांग कर रहे ग्रामीणों से भी मुलाकात की।

No comments