Breaking News

जनगणना कार्य में सभी विभागों की समान ड्यूटी लगे


राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत)की शाखा अनूपगढ़ ने जनगणना कार्य में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पर असंतुलित रूप से ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया है। संघ के प्रतिनिधियों ने मंत्री सुनील सोलंकी के नेतृत्व में अनूपगढ़ तहसीलदार दिव्या चावला को ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी वितरण में बदलाव की मांग की।
जिला संघर्ष समिति संयोजक साहब राम बीरड़ा ने कहा कि उपखण्ड क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी का निर्धारण संतुलित तरीके से नहीं हो रहा है। अधिकांश जिम्मेदारी शिक्षा विभाग, खासकर बीएलओ, पर डाली जा रही है। इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है। स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

No comments