Breaking News

वैश्य महासम्मेलन की बैठक में सामाजिक एकजुटता पर जोर


श्रीगंगानगर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) की संयुक्त बैठक में समाज के हितों की रक्षा और एकजुटता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सदस्य संख्या बढ़ाने, समाज के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने, पारिवारिक कार्यक्रम व सेवा कार्य आयोजित करने पर सहमति बनी। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहक नढ़ानी व महामंत्री दीपक जैन का स्वागत किया गया। संभागीय अध्यक्ष संजय महिपाल ने युवा टीम को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। 

No comments