गोदामों का चयन 30 अपे्रल तक करें : सीएस
सहकारिता विभाग के मुख्य सचिव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सहकारी बैंकों एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सहकारी बैंक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गुणवत्र्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध करवाने व शहरी व कस्बों में उपभोक्ता भण्डारों को विकसित करने, जिले में नवीन विक्रेय उपहार केन्द्र खोलने, सामान की होम डिलीवरी व ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से विक्रय की कार्य योजना बनाने को कहा। इस वीसी बैठक में जीकेएसबी एमडी संजय गर्ग सहित अन्य बैंक अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
No comments