4 जेजे विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का रैली निकालकर सम्मान
गजसिंहपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 4 जेजे के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय द्वारा भव्य जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में विद्यार्थी, स्टाफ व ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए। गांवों में जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर व माल्यार्पण कर विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ ने सरकारी स्कूलों की सुविधाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों को प्रवेश दिलाने की अपील की।

No comments