गर्मी के चलते शहरी रोजगार गारंटी योजना का समय बदला
राजसमंद में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए प्रशासन ने शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव किया है।
कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के आदेश अनुसार अब काम सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और सुबह 10 से 11 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। यह फैसला श्रमिकों को गर्मी से बचाने और उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है।

No comments