जेल में बनी 'गुलेल गैंग' की तिकड़ी, जयपुर में 3 दिन में 12 से ज्यादा चोरियां, 2 आरोपी अरेस्ट
जयपुर शहर की सड़कों पर खड़ी कारों के कांच तोड़कर कीमती सामान पार करने वाली कुख्यात 'गुलेल गैंगÓ का जयपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इम्तियाज आलम और रोहित कृष्ण फरीदाबाद हरियाणा के निवासी हैं। गैंग का एक सदस्य स्कूटी पर सवार होकर पार्किंग क्षेत्रों में उन कारों की रैकी करता था, इशारा मिलते ही पावर बाइक पर सवार साथी मौके पर पहुंचते और गुलेल से सटीक पत्थर मारकर कार का कांच चटका देते थे।

No comments