पल्लू के ब्रह्माणी मंदिर में सोने की चेन चोरी
हनुमानगढ़ के पल्लू स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोहर निवासी राहुल सोनी ने पल्लू थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। राहुल सोनी ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे वह अपनी मां और पत्नी के साथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। गर्भगृह में भीड़ के दौरान उनकी मां के गले से सोने की चेन चुरा ली गई। शिकायत के अनुसार चोरी हुई चेन का वजन लगभग 20 ग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत 2.60 लाख रुपए बताई गई है।

No comments