Breaking News

भीलवाड़ा पुलिस ने फ्रीज की 50 लाख की अवैध सम्पत्ति


भीलवाड़ा की गुलाबपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी से कमाई गई करीब 50 लाख रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत फ्रीज किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
आईपीएस धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर सीओ गुलाबपुरा जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी संजय गुर्जर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित काली कमाई की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की गई।

No comments