Breaking News

बीकानेर में भी गूंजेगा 'आईपीएल' का शोर मैदान जैसा रोमांच


क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार अब बीकानेर में भी पूरे रंग में नजर आएगा। इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच शहरवासियों के लिए अब मैदान जैसा अनुभव लेकर आ रहा है। बीसीसीआई की ओर से शहर में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है, जहां आज 25 और 26 अप्रेल को क्रिकेट प्रेमी लाइव मैच का मजा एक साथ, बड़े पैमाने पर उठा सकेंगे। बीसीसीआई के प्रतिनिधि विकास पंडित के मुताबिक, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम इस साल फैन पार्क की मेजबानी करेगा। यहां 32 गुणा 18 फीट की विशाल स्क्रीन पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जिससे दर्शकों को हर रोमांचक पल का रियल टाइम अनुभव मिलेगा। हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम, लाइव कमेंट्री और बैठने की बेहतर व्यवस्था इस अनुभव को और खास बनाएगी।

No comments