नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, आरबीआई ने बैंक को ठोका 41.8 लाख रुपए का जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए बंधन बैंक पर 41.8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई केवाईसी नियमों और जोखिम मूल्यांकन से जुड़े दिशानिर्देशों का सही तरीके से पालन न करने के कारण की गई। आरबीआई के अनुसार, बैंक कुछ खातों की जोखिम श्रेणी की समय-समय पर समीक्षा नहीं कर पाया और निदेशक से जुड़े लोन को भी मंजूरी दी गई।
केंद्रीय बैंक ने साफ किया कि यह जुर्माना केवल नियामकीय और वैधानिक अनुपालन में कमी के आधार पर लगाया गया है। इसका बैंक और ग्राहकों के बीच किसी लेनदेन या समझौते की वैधता से कोई संबंध नहीं है।

No comments