Breaking News

अरोड़वंश स्कूल में 'एजुकेशन हट' का उद्घाटन, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा लाभ


श्रीगंगानगर में मां सरस्वती पुस्तक बैंक द्वारा अरोड़वंश पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर में दूसरी 'एजुकेशन हटÓ का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन संजय मित्तल ने किया।
इस हट में विद्यार्थी व अभिभावक किताबें, स्कूल बैग, ड्रेस व नोटबुक्स रख सकेंगे, जिससे जरूरतमंद बच्चों को सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में 5 बच्चों ने 50 पुस्तकों का योगदान भी दिया। संस्था के अध्यक्ष शरद जसूजा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रिंसिपल सचिन कुक्कड़ ने इसे जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

No comments