बाल हनुमान मंदिर स्थापना के लिए भूमि पूजन सम्पन्न
श्रीगंगानगर में डाल कॉलोनी में बाल हनुमान धाम सेवा समिति के तत्वावधान में बाल हनुमान मंदिर स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. के. डी. लीला सहित समाजसेवी मूलचंद गेरा व पवन नारंग समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भजन संध्या, पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण किया गया। वक्ताओं ने इसे शहर में पहली बार बनने वाला बाल हनुमान धाम बताते हुए धार्मिक आस्था का केंद्र बनने की बात कही।

No comments