सरकारी अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर निर्माण शुरू
रायसिंहनगर के सरकारी अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही तुरंत उपचार मिल सकेगा और जिला अस्पताल रेफर करने की आवश्यकता कम होगी।
अस्पताल प्रभारी डॉ. तेज कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के साथ ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसे इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है।

No comments