विधायक ने नाला निर्माण पुन: शुरू करवाया
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ मार्ग स्थित पूजा कॉलोनी-गपतिनगर के टी प्वाइंट के नजदीक नगर विकास न्यास द्वारा गंदे पानी की निकासी के बनाए जा रहे नाले का कार्य शनिवार को आधे वार्डवासियों ने विरोध किया तथा निर्माण कार्य बीच में ही रूकवा दिया। वहीं इस नाले का निर्माण करवाने के पक्षधर लोगों ने नाला निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। यहां नाला निर्माण करवाने के पक्ष में एकत्रित लोगों ने विधायक जयदीप बिहाणी को मौके पर बुलवाकर नाला निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।
इस दौरान विधायक ने जनता की मांग ध्यान में रखते हुए गंदे पानी की निकासी के लिए रूकवाया गया नाला निर्माण कार्य पुन: शुरू करवाया।

No comments