विश्व पशुचिकित्सा दिवस पर श्वानों का रैबीज टीकाकरण अभियान
श्रीगंगानगर में विश्व पशुचिकित्सा दिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय पशुचिकित्सालय द्वारा श्वानों के रैबीज टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 40 आवारा श्वानों का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया।
वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार लीला की टीम ने आमजन को रैबीज से बचाव, समय पर टीकाकरण और श्वानों की देखभाल के बारे में जागरूक किया।

No comments