Breaking News

नगर परिषद अमले ने हाउसिंग बोर्ड से हटाया अतिक्रमण


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर हाउसिंग बोर्ड चौक पर अवैध रूप से दुकान बनाकर किए जा रहे अतिक्रमण को शनिवार सुबह नगर परिषद अमले द्वारा हटाया गया। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब आठ बजे नगर परिषद अधिकारियों को सूचना मिली कि जवाहरनगर हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर लिया है तथा शटर लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस सूचना के बाद नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सहित दर्जनभर कर्मचारी ट्रेक्टर-ट्राली व जेसीबी सहित मौके पर पहुंचे और हाउसिंग बोर्ड चौक पहुंचे और दुकान को ध्वस्त कर सामान ट्राली में डालकर परिषद के भण्डारगृह में ले गए। 

No comments