Breaking News

बाड़मेर के बाद श्रीगंगानगर सबसे अधिक गर्म, बिजली खपत बढ़ी


श्रीगंगानगर बीते चार दिनों से तप रहा है। अधिकतम तापमान भी 44 डिग्री के आसपास रह रहा है। शनिवार को पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 24 घंटों के दौरान ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना व्यक्त की है।
क्षेत्र में सुबह 9 बजे के बाद एकाएक तपिश का प्रभाव बढऩा शुरू हो गया।  सुबह 11 बजे तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में भीषण तपिश व गर्मी का प्रभाव बना रहा। इस कारण बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए आमजन ने एसी व कूलरों का सहारा लिया। 

No comments