Breaking News

कावासाकी बीमारी से जूझ रहे मासूम को जिला अस्पताल में मिला जीवनदान


श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी सफलता सामने आई है। दुर्लभ और गंभीर मानी जाने वाली कावासाकी डिजीज से पीडि़त ढाई वर्षीय मासूम को चिकित्सकों ने समय पर उपचार देकर नया जीवन दिया। राहत की बात यह रही कि राज्य सरकार की नि:शुल्क उपचार योजना के तहत बच्चे का इलाज पूरी तरह मुफ्त हुआ, जबकि निजी अस्पतालों में इस पर लाखों रुपये खर्च हो सकते थे।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला और पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ ने बताया कि महियांवाली निवासी ब्रह्मदेव के पुत्र लवीश को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति मक्कड़ के नेतृत्व में तुरंत जांच कर उपचार शुरू किया गया। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, हालांकि चिकित्सकीय निगरानी जारी है।

No comments