अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सब्जी मंडी के पास अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़ा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

No comments