Breaking News

डॉग केयर सेंटर में आवारा श्वानों की नसबंदी शुरू


श्रीगंगानगर में लम्बे इंतजार के बाद नगर परिषद की ओर से मिर्जेवाला मार्ग स्थित नंदीशाला में बनाए गए डॉग केयर सेंटर में शनिवार को शहरी क्षेत्र से पकड़े गए आवारा श्वान नसबंदी (डॉग सटरलाइजेशन) अभियान शुरू कर दिया गया है। 
नगर परिषद की ठेका फर्म शिलगर सतगिरी गौ सेवा समिति द्वारा एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र से आवारा श्वानों को पकड़कर मिर्जेवाला मार्ग स्थित नंदीशाला में बनाए गए डॉग केयर सेंटर में पहुंचाया जा रहा है। जहां पशु चिकित्सकों की देखरेख में पकड़े गए श्वानों का स्वास्थ्य जांच कर आज प्रात: से उनकी नसबंदी करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान श्वानों को एंटी रेबीज टीकाकरण भी किया जाएगा। 

No comments