Breaking News

'ऑपरेशन गरिमा' में छेड़छाड़ पर सख्ती, पुलिस का जागरूकता अभियान तेज


श्रीगंगानगर में पुलिस द्वारा ऑपरेशन गरिमा पखवाड़ा के तहत छेड़छाड़ व अभद्रता के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसपी हरी शंकर के निर्देश पर टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर डिकॉय ऑपरेशन कर युवकों को समझाइश दी। बस स्टैंड, नेहरू पार्क व गोदारा कॉलेज क्षेत्र में संदिग्ध बाइक सवारों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं स्कूलों में सेमिनार आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, बैड टच व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।

No comments