Breaking News

नीट के फर्जी पेपर टेलीग्राम और सोशल मीडिया पर वायरल:एनटीए ने जारी की गाइडलाइन


कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मेडिकल एंट्रेस एग्जाम नीट के पेपर वायरल हो रहे हैं, इसमें जालसाजों की ओर से बताया जा रहा है कि नीट के पेपर उनके पास हैं या इस तरह के वे दावे कर रहे हैं कि यही प्रश्न नीट में आएंगे। इसे लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए की ओर से स्टूडेंटस को सलाह दी गई है कि टेलीग्राम तथा अन्य प्लेटफार्म पर जारी किए जा रहे नीट-यूजी के जाली प्रश्नपत्रों से सावधान रहें।
एनटीए-नई दिल्ली की ओर से इस तरह के कई जाली टेलीग्राम चैनल ब्लॉक कर दिए गए हैं तथा उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

No comments