राजस्थान में हीटवेव, सड़कों पर पानी का छिड़काव
राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण हीटवेव का दौर शुरू हो चुका है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि चूरू, चित्तौडग़ढ़ और कोटा जैसे इलाकों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। हालात ऐसे हैं कि सड़कों की तपिश कम करने के लिए कोटा नगर निगम को पानी का छिड़काव करवाना पड़ा।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज सोमवार को राजधानी जयपुर सहित 6 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में आगामी दिनों में भीषण लू चलने की चेतावनी दी गई है।

No comments