Breaking News

राजस्थान 'सार्थक नाम' अभियान स्थगित: शिक्षा विभाग का फैसला


राजस्थान शिक्षा विभाग का चर्चित 'सार्थक नामÓ अभियान विवादों में आने के बाद फिलहाल रोक दिया गया है। विभाग ने बच्चों के नाम बदलने को लेकर शुरू किए गए इस अभियान को स्थगित करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इस पहल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसे बच्चों के नामों की सूची तैयार की गई थी, जिन्हें 'अर्थहीनÓ माना गया था।
सूची जारी होते ही विवाद खड़ा हो गया क्योंकि उसमें कई नाम अजीब और आपत्तिजनक पाए गए। 'भयंकरÓ, 'भिखाÓ, 'मक्खीÓ, 'दहीभाईÓ, 'अंधकारÓ और 'बेचारादासÓ जैसे नामों को लेकर अभिभावक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई।

No comments