उदयपुर में चलते ट्रक में धमाका, डीजल टंकी फटी
उदयपुर में चलते ट्रक की धमाके के साथ डीजल की टंकी फट गई, ट्रक चारों तरफ से आग से घिर गया। ट्रक ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दरअसल, सोप स्टोन पाउडर से भरा ट्रक उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रहा था। तभी पीपली-अ गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शी पेट्रोल पंप कर्मचारी मोड सिंह ने बताया कि ट्रक आकर जैसे ही पंप के सामने रुका तो तेज आग की लपटें दिखाई दीं। ड्राइवर ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

No comments