पैकिंग हब में लगी आग से मची अफरा-तफरी
गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित रवि नगर इलाके में आज सोमवार सुबह एक पैकिंग हब के गोदाम में लगी भीषण आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोदाम की पहली मंजिल से उठते काले धुएं ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरी मंजिल आग की चपेट में आ गई। रिहायशी क्षेत्र के नजदीक होने के कारण आग की लपटों ने लोगों में दहशत फैला दी और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
संकरी गलियों और घने धुएं के चलते शुरुआती चरण में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एहतियातन पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली करवा दिया।

No comments