Breaking News

33 केवी अंडरग्राउंड लाइन में लगी आग:कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित, बड़ा हादसा टला


बूंदी के डाबी बरड़ क्षेत्र में आज सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। डाबी से नरौली स्थित नए जीएसएस तक बिछाई गई 33 केवी अंडरग्राउंड बिजली लाइन में अचानक आग लग गई। यह घटना डाबी पटपडिय़ां रोड पर उपतहसील कार्यालय के पास हुई।
इस आग के कारण आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हो गई। बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वैकल्पिक पुरानी लाइन से बिजली सप्लाई चालू कर दी, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

No comments