Breaking News

सोने में 1300 रुपए की गिरावट, चांदी में स्थिरता बरकरार


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं का असर पड़ रहा है। वैश्विक स्तर पर सोना अभी भी मजबूत स्तर पर कारोबार कर रहा है, राजस्थान ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि शादी-ब्याह के सीजन में सोने की मांग बढऩे की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में भाव फिर से ऊपर जा सकते हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 1,42,390 रही, जबकि कल यह 1,43,640 थी। इस प्रकार एक दिन में 1,250 की गिरावट दर्ज की गई। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज भी 2,75,000 बनी हुई है, जो कल के भाव के बराबर है। 

No comments