कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल स्टॉक रिजर्व रखने के निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के मद्देनजर बालोतरा जिले के पचपदरा में 21 अप्रैल मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। सिरोही जिले से आने वाले लाभार्थियों के वाहनों के लिए पेट्रोल और डीजल का स्टॉक आरक्षित रखने को कहा गया है।
कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के सभी पेट्रोल और डीजल विक्रेताओं को यह निर्देश दिए हैं। उन्हें 20 अप्रैल से 21 अप्रैल तक प्रत्येक पंप पर 1000 लीटर पेट्रोल और 5000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखना होगा। इसमें डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा।

No comments