Breaking News

कोटा थर्मल में भालू का हमला! ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी पर पीछे से बोला हमला


राजस्थान के कोटा थर्मल पावर प्लांट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नियमित कर्मचारी नितिन मिश्रा पर ड्यूटी के दौरान भालू ने हमला कर दिया. घटना उस समय हुई जब नितिन मिश्रा इवनिंग शिफ्ट में काम कर रहे थे और सरकारी कैंटीन में चाय पीने के बाद वापस अपने कार्यस्थल की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया.
हमले में नितिन मिश्रा के पेट और सीने पर खरोंचें आईं. कर्मचारियों में इस घटना के बाद भय का माहौल बन गया है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

No comments