राजस्थान में 19.37 लाख पशुओं का फ्री बीमा, मृत्यु पर मिलेंगे 40 हजार
राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का शुभारंभ किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य पशुपालक किसानों को उनके दुधारू पशुओं की असमय मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि अचानक होने वाले नुकसान से उनकी आजीविका प्रभावित न हो।
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन न केवल आय का प्रमुख स्रोत है, बल्कि रोजगार और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का भी आधार है। योजना के तहत प्रदेश में 42 लाख दुधारू पशुओं का नि:शुल्क बीमा किया जाएगा, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 21 लाख के लक्ष्य से दोगुना है।

No comments