Breaking News

उदयपुर में सुबह उदयसिंह अमर रहे के नारे लगे:शहर के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम


उदयपुर शहर के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आज सुबह शहर में महाराणा उदयसिंह अमर रहे-अमर रहे के नारे गूंजे। शहर के उदयापोल स्थित उदयसिंह की प्रतिमा के समक्ष को उनको पुष्पांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजन शामिल हुए।
लोकजन सेवा संस्थान की ओर से उदयपुर स्थापना दिवस समारोह के तहत सोमवार प्रात: 8 बजे उदियापोल स्थित महाराणा उदय सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में सबसे पहले प्रतिमा को पंचगव्य स्नान कर मौजूदजनों ने एक-एक कर पुष्पांजलि देते हुए उनको नमन किया।

No comments