Breaking News

जालोर के 2 तस्कर गिरफ्तार, अफीम-डोडा भी जब्त


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जालोर और बाड़मेर में कार्रवाई करते हुए जालोर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में कुल 2 किलो अफीम और 2.900 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया। टीम को अलग-अलग सूचनाओं के आधार पर दबिश देकर यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एमडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
जालोर एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि बागोड़ा थाना क्षेत्र के भालनी में रुपा की ढाणी में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करता है। इस पर टीम ने बागोड़ा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

No comments