राजस्थान में यात्रियों से हुई थी लूट, 25 साल बाद यूपी से आरोपी गिरफ्तार
दौसा के कोतवाली थाना पुलिस ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस में यात्रियों व परिचालक से हुई लूट के मामले में पिछले 25 साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित आरोपी गंभीर सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद पुलिस थाना क्षेत्र के सराये घासी से डिटेन किया। जब गंभीर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ तब उसकी उम्र करीब 33 साल थी। अब पकड़ में आया तब उसकी उम्र करीब 58 साल है।
यह घटना 23 जुलाई, 2001 की रात 10 बजे की है। जब जयपुर से अलीगढ़ के लिए रवाना हुई बस में वारदात हुई।

No comments