Breaking News

अयोध्या हाईवे पर बस-ट्रक और कार में भीषण टक्कर


सफेदाबाद क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप, धरसनिया के पास आज सुबह 9:00 बजे के आसपास सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर मौरंग लदे ट्रक और एक कार से हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस का ड्राइवर काफी तेज गति से अन्य वाहनों को ओवरटेक कर रहा था, जिसके कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।

No comments