Breaking News

इस साल गर्मी कम, बरसात ज्यादा होगी:राजस्थान में लू के दिन कम रहेंगे,


नई दिल्ली मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राजस्थान में इस साल भीषण गर्मी नहीं होगी। दिन का तापमान और लू का असर भी हर साल की तुलना में काफी कम रहेगा। इस साल मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा। करीब 20 दिन तक रुक-रुककर हुई बरसात और ओले गिरने से गर्मी कंट्रोल में रही।
इस बार दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण हीटवेव के दिन भी सामान्य से बहुत कम रहने का अनुमान है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा संभाग के एरिया में सबसे कम हीटवेव चलेगी। लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने से इस बार मार्च में भी सामान्य से ज्यादा पानी बरसा। इस सीजन एक से 30 मार्च तक सामान्य से 30 फीसदी ज्यादा बरसात हुई। 

No comments