Breaking News

पाइपों से भरा ट्रेलर पलटा:दो मकान ध्वस्त, दो घायल


कोटा ग्रामीण के सांगोद थाना क्षेत्र के मंडीता पंचायत के गुडला गांव में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। सुबह करीब 8:30 बजे बालाजी की पुलिया से गुजर रहा लोहे के पाइपों से भरा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया किनारे पलट गया। ट्रेलर के पलटते ही उसमें लदे भारी-भरकम लोहे के पाइप नीचे जा गिरे, जिससे पुलिया के नीचे बने दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में चतरभुज बेरवा और बाबूलाल बेरवा के मकान बुरी तरह टूट गए। पाइपों के गिरने से पास में खड़ा एक विद्युत पोल भी धराशायी हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई. 

No comments