फिर टले राजस्थान निकाय चुनाव
राजस्थान में पंचायती राज और नगर निकाय के चुनावों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. अब एक बार फिर ओबीसी आयोग का कार्यकाल 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है. ये तीसरा मौका है जब आयोग का कार्यकाल बढ़ा है. ओबीसी आयोग को सरकार को रिपोर्ट सौंपनी थी.
पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जाएगा जिसके लिए ओबीसी आयोग का गठन किया गया था. ओबीसी आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा उसके बाद ही प्रदेश में चुनाव हो सकेंगे.

No comments