केदारनाथ हेलिकॉप्टर यात्रा का किराया बदला
आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा के किराए तय कर दिए हैं। इस बार पिछले साल की तुलना में कुछ हेलिपैड से किराया बढ़ा है, जबकि सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है, क्योंकि यहां से किराया कम कर दिया गया है। हेली सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू की जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

No comments