Breaking News

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र में घग्घर नाली पुल के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार मृतक डूंगरराम बावरी पुत्र भादरराम निवासी कालीबंगा कैंची था। मृतक के भाई राजू बावरी ने रिपोर्ट दी कि डूंगरराम मेरी बाइक लेकर पीलीबंगा से घर आ रहा था। रास्ते में पीलीबंगा की तरफ से आ रहे ट्रक ने डूंगरराम की बाइक में टक्कर मार दी।

No comments