अदालतों का समय बदला, सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक लगे न्यायालय
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित जिलेभर की सभी अदालतों का समय सोमवार से सुबह 8 से 1 बजे तक हो गया है। ग्रीष्माकालीन समय सारणी आज से लागू कर दी गई है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट हंसराज तनेजा एवं सचिव लक्ष्मणराम नायक ने बताया कि अदालतों का समय सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक हो गया है। सुबह 10 से 10.15 बजे तक मध्यांतर रहा। ग्रीष्माकालीन समय सारणी 28 जून तक प्रभावी रहेगी। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार आज से अदालतों के समय समय में परिवर्तन किया गया है। हाईकोर्ट की अधिसूचना में न्यायिक कार्य सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक किया गया है।
No comments