Breaking News

बैसाखी पर गुरुद्वारा करतारसर राड़ा साहिब में सजा कीर्तन दीवान


श्रीगंगानगर में हिन्दूमलकोट रोड स्थित गुरुद्वारा श्री करतारसर राड़ा साहिब में बैसाखी एवं खालसा साजना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री सहज पाठ के भोग उपरांत भव्य गुरबाणी कीर्तन दरबार सजाया गया।
कार्यक्रम में बाबा गगनदीप सिंह खालसा व अन्य जत्थों ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भक्ति भाव से जोड़ा। इस दौरान संगत को गुरबाणी से जुड़े रहने का संदेश दिया गया।
समागम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

No comments