Breaking News

धानमंडी बंद रही, एसडीएम को दिया ज्ञापन


सूरतगढ़ में गेहूं की सरकारी खरीद में आ रही समस्याओं के विरोध में जिला व्यापार संघ के आह्वान पर आज सोमवार को एमएसपी पर गेहूं खरीद नहीं हुई। इसको लेकर व्यापार मंडल की ओर से बारदाना ही वितरित नहीं किया गया। व्यापार मंडल सचिव नवनीत सारड़ा ने बताया कि सुबह 11 बजे एसडीएम को मांगों का ज्ञापन दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला व्यापार संघ के निर्णय के मुताबिक नई धानमंडी में पूर्णतया हड़ताल रही और जिंसों की बोली का कार्य नहीं हुआ।

No comments