ईंटें चोरी का मामला पकड़ा, तो मालिक व मुनीम पर हमला
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र गोदारा ब्रिक्स 68/2 जीबी से ईंटें चोरी करने का मामला पकडऩे पर भ_ा मालिक व मुनीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने मुनीम की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मुनीम सोने वर्मा पुत्र शंंकरलाल वर्मा ने रिपोर्ट दी कि नीरज नायक निवासी 77 जीबी व संजय भ_े पर ईंटें भराई का काम करते हंै। रात 12 बजे मुझे पता चला कि नीरज व संजय एक रेहड़ा में 2500 ईंट भर कर 75 जीबी की तरफ गये हैं। इस पर मैं व भ_ा मालिक कानाराम गोदारा ने पीछा करके रेलवे अंडर पास के पास ईंटों से लदा रेहड़ा पकड़ लिया और भ_े पर ले आये।

No comments