Breaking News

सूने मकान से लाखों रुपए का सोना, चांदी के सिक्के व नगदी चोरी


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 29 गली नम्बर 18 नई आबादी में स्थित सूने मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए का सोना, चांदी के सिक्के व नगदी चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मकान मालिक राजीव सिडाना ने रिपोर्ट दी कि वह अपने मकान का निर्माण करवा रहा है। जिस कारण प्रथम तल में निवास करता है। मेरी पत्नी बीमार होने पर पीहर चली गई। मैं मकान को ताला लगा कर कॉलेज रोड़ पर स्थित अपनी दुकान पर चला गया। पीछे से दोपहर 11 बजे पड़ौसी सुरेन्द्र काठपाल ने फोन करके बताया कि मेरे मकान में कोई घुसा है।

No comments