मौत होने पर घर में नहीं था परिवार, दस तोला चांदी व चार तोला सोना चोरी
हनुमानगढ़ में सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव धोलीपाल के वार्ड नम्बर 1 में स्थित एक घर से सोना-चांदी व नगदी चोरी हो गई। इस घर में रहने वाला परिवार, पास ही स्थित अपने परिवार में गया हुआ था। यहां एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी 32 वर्षीय शीशपाल सुथार ने रिपोर्ट दी कि मेरी बड़ी मां (ताऊ की पत्नी)का निधन होने पर हमारे वार्ड में स्थित उनके घर गये थे। रात्रि को वहीं रूक गये थे। अगले सुबह घर आये तो ताला टूटा हुआ था।

No comments