Breaking News

नशा मुक्ति केन्द्र से भागा युवक, सेमनाले में मौत


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जोरावरपुरा में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र से भागे युवक की सेमनाला में डूबने से मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार ने नशा मुक्ति केन्द्र के संचालकों पर मरने के लिए विवश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।
जांच अधिकारी एएसआई किशोर सिंह ने बताया कि हिसार के अग्रोहा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लाधड़ी निवासी राजपाल जांगड़ा ने रिपोर्ट दी कि उसके साले का बेटा 30 वर्षीय अभिषेक  बीते अढ़ाई माह से नया सवेरा नशा मुक्ति केन्द्र जोरावरपुरा में भर्ती था। नशा छुड़वाने के लिए उसे यहां भर्ती करवाया गया था। 

No comments