Breaking News

देशी पिस्टल व बंदूक सहित दो युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर व रामसिंहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए दो युवकों को देशी पिस्टल, कारतूस व बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया।
जवाहरनगर पुलिस ने गश्त के दौरान छजगरिया बस्ती के निकट से हिमांशु पुत्र प्रदीप निवासी दुलपुरा लालगढ़ जाटान को देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। इधर रामसिंहपुर पुलिस ने गश्त के दौरान सरकारी नर्सरी के निकट से रामकुमार को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से एक टोपीदार बंदूक बरामद की। 

No comments