महिला आरक्षण पर भाजपा का विपक्ष पर निशाना
श्रीगंगानगर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधा।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका मेघवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है, जिसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने निजी स्वार्थ के चलते इस प्रक्रिया में बाधा डाली।
जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस व इंडी गठबंधन ने महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है।

No comments